फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी समारोह में दुल्हन की मां का नगदी और आभूषण वाला बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान चोरों ने दुल्हन की मां का नगदी और आभूषणों से भरा बैग चोरी कर लिया। मझोला पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के डॉक्टर पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के जोया निवासी डॉ. नरेंद्र सिंह सरकारी अस्पताल में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 नवंबर को उनकी बेटी की शादी दिल्ली रोड स्थित माथुर फार्म हाउस में की गई थी। रात करीब 1:15 बजे वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच उनकी पत्नी पवन का आभूषण के भरा बैग चोरी हो गया। बैग में मोबाइल सेट, 1.25 लाख रुपये की नकदी, करीब 60 ग्राम सोने के आभूषण थे। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इस दौरान एक व्यक्ति बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। अगले दिन 27 नवंबर को वह बैग पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड विल्सोनिया कॉलेज के पास टैक्सी स्टैंड पर लावारिस हालत में मिला था। बैग में मोबाइल सेट, एक चाबी का गुच्छा और कुछ खाली लिफाफे पड़े थे। चोरों ने बैग से नकदी और आभूषण निकाल लिए हैं। बैग को टैक्सी ड्राइवर फरहान मलिक ने पाकबड़ा थाने में जमा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबर की मदद से परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इस बारे में मझोला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को भरोसा है कि फुटेज से चोरों को पकड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें