फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोशाला संचालन को ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने दिए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ईंट भट्ठा एसोसिएशन के समारोह में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने गोशाला संचालन में सहयोग के लिए एसडीएम को एक लाख रुपये का चेक दिया और भट्ठा संचालन में नियमों का पालन कराने पर एसडीएम को सम्मानित किया। इस दौरान भट्ठा संचालकों ने एसडीएम को अपनी समस्याएं और सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के सहसपुर गांव में स्योंडारा रोड स्थित ईंट भट्ठा एसोसिएशन के कैंप कार्यालय पर ब्लॉक क्षेत्र के कई भट्ठा संचालक एकत्र हुए। सभी ने इस बात जोर दिया कि प्रदूषण, खनन और राजस्व विभाग के नियमों का पालन करते हुए भट्ठों का संचालन किया जाए। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन की मांग पर एसडीएम और तहसीलदार ने बिना अनुमति के संचालित ईंट भट्ठों पर रोक लगाकर सराहनीय कार्य किया है। इसी उपलक्ष्य में एसोसिएशन की ओर से एसडीएम विनय कुमार सिंह को समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाकर शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। साथ ही बिलारी क्षेत्र की राजकीय गोशालाओं के बेहतर संचालन के लिए एसोसिएशन की ओर से एक लाख रुपये की धनराशि का चेक सौंपा गया।
समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी संजीव सिंह गुड्डू और संचालन एसोसिएशन के बिलारी तहसील अध्यक्ष हाजी अब्दुल वाजिद ने किया। इस मौके पर हाजी अब्दुल मतीन, हाजी नसीम अहमद, हाजी मोहम्मद असलम, हाजी शाहिद हुसैन, हाजी अब्दुल माजिद, शाकिर हुसैन, अब्दुल मोबीन, धर्मवीर सिंह, जयपाल सिंह, मोहम्मद आरिफ, इमरान अहमद, मोहम्मद फारूख, अर्जुन सिंह, हशमत अली खां आदि ने विचार रखे। इस दौरान हाजी अब्दुल हसन, हाजी जफरूददीन, हाजी मुशर्रफ इदरीसी समेत कई जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में एसडीएम और भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को लिहाफ बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें