फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िहचकी आई और थम गईं नन्ही छात्रा की सांसें

Thu, 29 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अशलीशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक साधारण की उल्टी छात्रा की मौत का कारण बन गई। उल्टी के समय उसकी दिल की ट्यूब ब्लाक हुआ और उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 14 वर्षीय छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है।
विज्ञापन


ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंडिया निवासी सुखवीर सिंह की बेटी अशलीशा कुंदरकी नगर में हाईवे स्थित शैफर्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। अशलीशा काफी होनहार थी। वह पूरी तरह स्वस्थ थी। बुधवार सुबह वह रोजाना की तरह घर से निकल रही थी।

अचानक उसे चक्कर आया और उल्टी की शिकायत हुई। उल्टी आते ही वह बेसुध होकर गिर पड़ी। रक्तचाप नीचे आ गया। आनन फानन में 108 एंबुलेंस को फोन कर छात्रा को अस्पताल ले गए। कुंदरकी पीएचसी से उसे तुरंत ही मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


लेकिन छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। छात्रा की मौत से परिजनों, स्कूल और सहपाठियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। छात्रा के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि मां आशा संगनी हैं। परिवार में उसके अलावा एक  भाई कुणाल है। बहन की मौत से वह गुमसुम है।
  एम्बुलिज्म की वजह से हुई मौत - डा. मनोज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि छात्रा की मौत एंबुलिज्म से हुई। उल्टी के समय अचानक बिना पचा खाना जब फेफड़ों और हार्ट ट्यूब की ओर चला जाता है तो उससे हार्ट ट़यूब ब्लॉक हो जाती है। इसमें श्वास लेने में दिक्कत आती है। ट्यूब ब्लॉकेज से ऑक्सीजन रुक जाने के कारण छात्रा की मौत हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें