फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ एक्स. के दो कोच के ब्रेक जाम

विज्ञापन
break jam
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 14258 काशी विश्वनाथ के कोच के ब्रेक जाम होने के बाद पिलखुआ स्टेशन के पास रोकना पड़ा। रेलवे तकनीकी स्टाफ ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद दो कोच के ब्रेक जाम होने की समस्या को ठीक करने का दावा किया। ट्रेन को रवाना किया गया लेकिन हापुड़ के पास कोच से खटखट की आवाज आने के बाद दोबारा ट्रेन को मरम्मत के लिए रोकना पड़ा। यात्रियों ने ही कोच से अस्वाभाविक आवाज आने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

पिलखुआ के स्टेशन मास्टर के मुताबिक रविवार दोपहर एक बजे लाइन नंबर तीन पर काशी विश्वनाथ के कोच एस-1 और एस-2 के ब्रेक जाम होने की बात सामने आई। तकनीकी स्टाफ ने दोनों कोच के ब्रेक की मरम्मत के काम में करीब 30 मिनट का समय लिया। ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किए जाने के बाद कोच के यात्रियों ने गार्ड को बताया कि पहिए से खटखट की आवाज आ रही है। इसके बाद हापुड़ स्टेशन के पास दोबारा ट्रेन को रोकना पड़ा। तकनीकी दिक्कतों की वजह से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब एक घंटा लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें