फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरफास्ट ट्रेन के ब्रेक जाम, पहिये से धुआं निकलता देख घबराए यात्री

Sun, 10 Jun 2018 01:48 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का एक्सल ठीक करने में जुटे रेलवे कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भागलपुर से नई दिल्ली जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। पहिये से धुआं निकलता देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कर ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। जिससे घबराए यात्री भी ट्रेन से नीचे उतर गए। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और ब्रेक ठीक  करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इसी दौरान ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह ट्रेन भागलपुर से नई दिल्ली जा रही है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरदोई स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच के पहिये से धुआं उठा। चालक और गार्ड ने धुआं निकाल देख लिया। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद  ट्रेन को रोक दिया गया। रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और ब्रेक ठीक किया गया। सुबह ग्यारह बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें