फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8-15 दिसंबर तक हर्बल पार्क में होगा पीतल महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के नया मुरादाबाद स्थित हर्बल पार्क में 8 से 15 दिसंबर तक पीतल महोत्सव की धूम मचेगी। महोत्सव में मंडल के सभी जिलों की सहभागिता होगी। हर जिले की मशहूर डिश, उत्पाद के स्टॉल लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले और चाट-पकौड़ी का भी इंतजाम होगा। मंडलायुक्त ने बैठक कर अधिकारियों को इसकी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। एमडीए इसका आयोजन करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने इस संबंध में एमडीए उद्योग, नगर निगम आदि विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें 8 से 15 दिसंबर तक पीतल महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। महोत्सव में मंडल के सभी पांचों जनपदों से एक जिला एक उत्पाद योजना से संबंधित प्रत्येक जिले के कम से कम 10 स्टॉल लगाए जाएंगे। एमडीए इसे आयोजित करेगा। अन्य विभाग भी अपने अपने विभाग से संबंधित सहयोग देंगे। बैठक में एमडीए वीसी मदुसुदन हुल्गी और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
महिला समूह भी होंगे प्रेमोट
इस महोत्सव में सभी जिलों के ऐसी महिलाएं और उनके समूह को भी बुलाया जाएगा, जिन्होंने कोरोना काल में अच्छी उपलब्धि हासिल कर दूसरों को भी प्रेरणा दी हो। ऐसे समूहों द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद की बिक्री के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मिलेगी चंदौसी की चाट, रामपुर का हब्शी हलवा
मंडल के सभी जिले की मशहूर डिश जैसे मुरादाबाद की मुरादाबादी दाल और बिरयानी, रामपुर काहब्शी हलवा, चंदौसी की गजक और चाट, बिजनौर की मिठाईयां सहित मशहूर खाने पीने की चीजों के स्टॉल भी यहां लगवाए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। वे इन मशहूर डिश के विक्रेताओं से संपर्क कर उनके स्टॉल मेले में लगवाएंगे।
बच्चों के झूले भी लगेंगे
महोत्सव में बच्चों का भी घ्यान रखा जाएगा। उनके लिए एक से बढ़कर एक झूले भी इसमें होंगे। उनके लिए चाट पकौड़ी, गुब्बारे और खिलौनो के स्टॉल और दुकानें भी लगाने की तैयारी है। झूलों का ठेका खुली बोली या टेंडर से दिया जाएगा।
सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम
नए मुरादाबाद में हर्बल पार्क जाने के रास्ते में कुछ जगह आबादी कम है। महोत्सव में महिलाएं और युवतियां भी लाएंगी। ऐसे में पार्क तक जाने वाले मार्ग के बीच बीच में सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम होगा। मंडलायुक्त ने बताया कि पुलिस और एमडीए द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें