सिविल लाइंस से हाईस्कूल की दो छात्राओं को उनके ब्वायफ्रेंड कार में अगवा
करके ले गए और नया मुरादाबाद में चलती कार में उनके साथ बलात्कार करने की
कोशिश की। नया मुरादाबाद में तैनात होमगार्डों की नजर जब कार सवार युवकों
की हरकतों पर पड़ी तो उन्होंने कार को दौड़ाकर रोक लिया।
मझोला पुलिस कार
और दोेनों आरोपियों को कब्जे में ले लिया। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि
दोनों युवक सिविल लाइंस स्थित विल्सोनिया कालेज के सामने से उन्हें जबरन
उठाकर लाए है। मामला सिविल लाइंस का था लिहाजा मझोला पुलिस ने चारों को
सिविल लाइन थाने भिजवा दिया।
लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने इसे अफेयर का मामला
बताकर आरोपियों को बिना एक्शन छोड़ दिया। मंगलवार
दोपहर नया मुरादाबाद में एक कार को घूमते हुए घंटा भर से ज्यादा वक्त हुआ
तो वहां तैनात होमगार्डों की नजर उस पर पड़ी। कार में दो युवक और दो
लड़कियां थीं।
युवक उन लड़कियों के साथ खींचतान कर रहे थे। जिसे देख
होमगार्डों ने मझोला पुलिस को सूचना दी और कार को दौड़ाकर रोक लिया। पुलिस
के पहुंचते ही दोनों छात्राओं ने कहा कि दोनों युवक उन्हें जबरन सिविल
लाइंस स्थित विल्सोनिया कालेज गेट से उठाकर जबरदस्ती यहां लाए हैं।
छात्राओं ने खुद को अगवा किए जाने और आरोपियों द्वारा बदसलूकी के प्रयास की
बात पुलिस को बताई तो छात्राओं के परिजनों को पुलिस ने खबर दी। अपहरण का
मामला सिविल लाइन से जुड़ा था लिहाजा महिला कांस्टेबिलों के साथ छात्राओं
और आरोपियों को पुलिस कस्टडी में सिविल लाइन थाने भेज दिया गया।
लेकिन
सिविल लाइन पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के आरोपियों को छोड़ दिया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस का कहना है कि बाद में छात्राओं ने बयान बदल दिया
था और उनका कहना था कि वह रजामंदी से अपने दोस्तों के साथ गई थीं।