फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के समय बिजनौर में मौजूद थे दोनों नामजद आरोपी भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता की हत्या में नामजद किए गए आरोपी दोनों भाई घटना के समय अपने घर बिजनौर में मौजूद थे। आरोपी प्रियांशु और हिमांशु की मां ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र भेजकर इसका दावा किया है। महिला ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला के दावे से हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

कुशांक के पिता अशोक कुमार ने बिजनौर के नूरपुर के कबीर नगर निवासी प्रियांशु और हिमांशु गोयल के हत्या का केस दर्ज कराया है। अब प्रियांशु की मां रितु गोयल ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमें बताया कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे उनके घर मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने की पुलिस पहुंची थी। पुलिस दोनों भाइयों और उनके पिता पंकज गोयल को उठाकर अपने साथ ले गई है। महिला ने दावा किया है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए। मेरे दोनों बेटे और पति घर में मौजूद थे। हमारे घर और दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी जांच कर ली जाए।
इसके अलावा महिला ने बताया कि 23 जनवरी को मेरी बेटी की शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। मेरे बेटों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है। पुलिस हमारे घर से डीबीआर भी ले गई है। महिला इस दावे से हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। अगर नामजद आरोपी घटना के समय अपने घर में मौजूद थे तो फिर इस घटना को किसने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें