फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो दिन से लापता युवक का शव तालाब से बरामद, हत्या की आशंका

Mon, 24 Aug 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दो दिन से लापता युवक का शव रविवार को तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की माैत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। युवक की बहन ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव पंडितपुर निवासी विनोद कुमार यादव (30अपने परिजनों से अलग रहते थे। वह अविवाहित थे। दो दिन पहले विनोद चावल बेचकर अपने गांव से एक किमी दूर स्थित पसियापुर पदार्थ में बहन सपना के यहां गए थे। रविवार को सुबह 8:00 बजे विनोद कुमार का शव गांव पसियापुर पदार्थ के पास स्थित तालाब में उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पहचान उसकी बहन सपना ने की। इस पर पुलिस ने विनोद कुमार के परिजनों को भी मौके पर बुलाया। पिता और भाई लाखन सिंह ,अवनीश और धर्मेंद्र सिंह ने भी विनोद की पहचान की। उन्होंने कहा कि विनोद कभी भी बिना बताए चला जाता था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि शव तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी माैत तालाब में गिरकर डूबने से होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विनोद के परिजनों ने भी कोई कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है। जबकि युवक की बहन ने आशंका व्यक्त की है कि कोई विनोद को मारकर भी तालाब में डाल सकता है। विनोद की मौत से उसके परिजन बेहद दुखी हैं। घर में गम का माहौल है। उधर सीओ आशीष प्रताप सिंह भी घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे। वहां मौजूद मिले प्रभारी निरीक्षक को घटना में आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें