फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फंदे पर लटका मिला वेल्डिंग मिस्त्री का शव

Sat, 04 Jul 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर के जंगल में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला तो कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तो युवक के शव की पहचान कुंदरकी के मोहल्ला कायस्थान निवासी वेल्डिंग मिस्त्री अरमान 18 वर्ष पुत्र ताहिर के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि अरमान के काम पर नहीं जाने पर परिजनों ने काम पर नहीं जाने पर डांट दिया था जिससे वह नाराज होकर वह सुबह में करीब 11 बजे घर से निकल आया था जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर पर कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई तो उनकी चिंता ओर बढ़ गई। शुक्रवार की शाम पुलिस ने अरमान के मोबाइल पर आईं फोन कॉल के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजनाें के साथ काफी संख्या अन्य लोग पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस भी मामले को आत्महत्या मान रही है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण भी स्पष्ट हो सकेगा। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की है लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से लिखित तहरीर देकर मना कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था जबकि उसकी दो बहनें भी हैं। वह वेल्डिंग का काम करता था लेकिन कुछ दिन से काम पर नहीं गया तो परिजनों ने काम पर जाने को लेकर डांट दिया था। बताते है कि घर से बाहर जाते समय अरमान अपनी मां बानो से बोला कि अबकी बार दुकान पर ही कमाने के लिए जा रहा हूं,,। वह दुकान पर तो नहीं गया बल्कि जंगल में पेड़ पर उसको शव से फंदे पर लटका मिला है तो परिजन गम से बेहाल हो गए जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन


जंगल में जिस आम के पेड़ पर वेल्डिंग मिस्त्री अरमान की शव फंदे पर लटका मिला है उससे घर से एक किलोमीटर से अधिक दूरी है। माना जा रहा है कि अरमान पहले से इधर उधर टहलता रहा है लेकिन परिजनों की महज डांट को वह सहन नहीं कर सका और आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गया। इससे स्पष्ट हो रहा कि परिजनों की डांट भी अब बच्चे सहन नहीं कर पा रहे है जिसके चलते बच्चों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के मामले बढ़ते जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें