फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामपुर के लापता युवक का बिलारी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

Sat, 04 Jul 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। रामपुर जिले का युवक बृहस्पतिवार सुबह मुरादाबाद के निजी अस्पताल से निकलकर लापता हो गया। बृहस्पतिवार शाम बिलारी थाना क्षेत्र में पेड़ पर उसका शव लटका मिला। युवक की मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर जिले में थाना सैफनी अंतर्गत मडैयान झाऊ उर्फ हजारा गांव निवासी जाहिद हुसैन का बेटा शाने मोहम्मद पाशा (25) मुरादाबाद में कोहिनूर तिराहे के निकट निजी अस्पताल में सहायक के रूप में लगभग दो वर्ष से काम कर रहा था। शाने मोहम्मद अस्पताल में अपनी रात्रि डयूटी पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल स्टाफ से यह कहकर निकला कि वह अपने गांव जा रहा है। शाम तक जब शाने मोहम्मद जब गांव नहीं पहुंचा तब चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और अस्पताल स्टाफ से भी उसके बारे में जानकारी ली। इस दौरान परिजनों को पता चला कि थाना बिलारी के पूर्वी सीमांत नौसना गांव के जंगल में रामपुर जिले की सीमा पर स्थित किसान रामचरन के खेत में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने पेड़ पर लटके शव की शिनाख्त शाने मोहम्मद पाशा के रूप में कर ली। ग्राम पंचायत नौसना के प्रशासक मोहम्मद फारूक की सूचना पर थाना बिलारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के बुलावे पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पेड़ से नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी और रस्सी के ऊपर का हिस्सा शहतूत के पेड़ की मजबूत टहनी में बंधा हुआ था। मृतक शाने मोहम्मद के पिता जाहिद हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीती 27 जून को उसका बेटा मुरादाबाद के अस्पताल में अपनी डयूटी करने गया था जिसका दो जुलाई की शाम को पेड़ पर शव लटका मिला है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर सूचना दर्ज कर मौत का सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी और उसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। यदि मृतक के परिजन कोई और जानकारी देंगे तब उस बिन्दू को ध्यान में रखते हुए भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।


माता पिता और भाई बहन का लाडला था शाने मोहम्मद
बिलारी। थाना सैफनी के मडैयान झाऊ उर्फ हजारा गांव निवासी मृतक शाने मोहम्मद अपने माता और पिता और भाई बहन का लाडला था। शाने मोहम्मद पाशा के पिता जाहिद हुसैन और माता फात्मा ने उससे घर संचालन में सहयोग को लेकर बड़ी उम्मीदें लगा रखीं थीं। शाने मोहम्मद का बड़ा भाई अता मोहम्मद,छोटा भाई अनादिल हुसैन, पांचों बहनें बब्बो, तलहा, सोनिया, गुलफ्शा और फौजिया उससे बहुत लाड प्यार करते थे। शाने के पिता जाहिद हुसैन गांव में ही खेती करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार जाहिद हुसैन और उनके मृतक बेटे शाने मोहम्मद की किसी से जाहिरा तौर पर कोई रंजिश नहीं थी। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जब शाने मोहम्मद का शव उसके घर पहुंचा तब परिजन और रिश्तेदार रोने बिलखने लगे। मृतक के पिता जाहिद हुसैन ने बिलारी पुलिस से मांग उठाई है कि उसके बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटके मिलने की घटना की गहराई से जांच कराई जाए तथा उसके मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें