फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दूसरे जिले की सीमा समझकर खेतों में फेंके मां-बेटे के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जयराम और उसका भाई जसराम अशिक्षित हैं और मजदूरी करते हैं। लेकिन उन्होंने दोहरे हत्याकांड के बाद बचने के लिए साजिश रची थी। उन्होंने चककालीलेट निवासी कल्लू सिंह और प्रदीप के खेतों को शव फेंकने के लिए इसलिए चुना था कि शव मिलने पर दो जिलों की पुलिस उलझ जाए और हत्याकांड का खुलासा न हो सके।
विज्ञापन

चककालीलेट गांव अमरोहा जिले में आता है, लेकिन मुरादाबाद जिले के मौढ़ा तैय्या गांव के नजदीक है। चककालीलेट निवासी कल्लू सिंह और प्रदीप के खेत मौढ़ा तैय्या के रकबे में आते हैं। जयराम को लगा कि ये खेत भी अमरोहा जिले में आते होंगे। इसी वजह से उन्होंने सीमा और अंकुश के शव यहां फेंके। बुधवार दोपहर सीमा का शव कल्लू के खेत से मिला था, जबकि बृहस्पतिवार को अंकुश का शव प्रदीप के खेत में बरामद हुआ।
000
सीमा के पिता को सौंपे गए मां-बेटे के शव
मुरादाबाद। सीमा और उसके बेटे की हत्या की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता मनु चौहान शुक्रवार को पाकबड़ा थाने पहुंचे। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवान चौबे निवासी मनु चौहान की तहरीर पर अंकुश की हत्या के मामले में जयराम और जसराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में एसआई विनीत गौतम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में महिला की पहचान सीमा के रूप में होने पर इस मामले में जयराम और जसराम को आरोपी बनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

000
जसराम को था डर, कहीं सीमा उसकी हत्या न करा दे
मुरादाबाद। जयराम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके भाई जसराम को आशंका रहती थी कि सीमा से लगातार विवाद होने के कारण वह किसी दिन उसकी हत्या करा सकती है। इसी वजह से वह अपनी पत्नी से सावधान रहता था। ब्यूरो
000
पेट्रोल पंप की फुटेज से खुला झूठ, जयराम ने कबूला सच
मुरादाबाद। हत्यारोपी जयराम ने पहले पुलिस को बताया था कि पेट्रोल पंप पर जसराम गया था और वहीं से पेट्रोल लेकर आया था। पुलिस ने जब पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें जयराम दिखाई दिया। फुटेज में अंकुश भी उसके साथ नजर आया। इसके बाद दोबारा पूछताछ में जयराम ने सच कुबूल कर लिया और बताया कि पेट्रोल वह खुद लेकर आया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें