फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड डोनेट कैंप में बेहोश हो गए कमिश्नर

Mon, 02 May 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
कम‌िश्नर
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर लगे रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट करने के बाद कमिश्नर अचानक बेहोश हो गए। हालांकि यह बेहोशी मुश्किल से दो मिनट रही होगी लेकिन यहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस कैंप में अफसरों के साथ 88 लोगों ने रक्तदान किया है।
विज्ञापन


रविवार को कमिश्नरी में रक्तदान शिविर लगाया गया था। कमिश्नरी में आयोजित यह शिविर सुबह को करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। इस शिविर का उद्घाटन मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने ब्लड डोनेट करके किया। ब्लड देने के बाद कमिश्नर कुर्सी पर बैठ गए। अचानक उन्हें बेहोशी छाने लगी। उन्होंने यहां मौजूद डाक्टरों से कहा भी कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं।

तत्काल कमिश्नर को यहां पड़ीं बेंच पर लिटा दिया गया। करीब दो मिनट बाद कमिश्नर सामान्य हो गए थे। कमिश्नर ने बताया कि जैसे ही ब्लड डोनेट करने के बाद वह उठे चक्कर आने लगा था। दिन भर चले कैंप में 88 लोगों ने ब्लड दिया।
विज्ञापन


सीडीओ आंद्रा वाम्सी के साथ एसडीएम गौरांग राठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य  समेत कई अफसरों ने रक्तदान किया। इस दौरान प्राधिकरण, परिवहन निगम, आरटीओ आफिस, स्टेडियम, बैंक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी ब्लड डोनेट किया। टीएमयू और सीएल गुप्ता आई हास्पिटल ने भी सहयोग किया। 

- घबराने जैसी कोई बात नहीं थी। खून देखकर कमिश्नर को चक्कर आ गया था। उन्हें तत्काल बेड पर लेटा दिया गया और उनका ब्लड प्रेशर मेंटेन कर लिया गया। पांच मिनट में वह सही हो गए। कभी-कभी ऐसा होता है कि डोनर ब्लड देखकर घबरा जाता है और उसे चक्कर आ जाता है। - डा. अशोक कुमार, चिकित्सक, जिला अस्पताल 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें