फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रास्ता रोककर युवती से की छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती का रास्ता रोककर युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। विरोध करने आरोपी मारपीट कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह गांव में ही दुकान पर घर का सामान खरीदने जा रही थी। इस बीच गांव के रहने वाले अतुल ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी उसका हाथ पकड़कर जंगल की ओर खींचकर ले जाने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया।
युवती के चीखने पर गांव के अन्य लोग आ गए। भीड़ देखकर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयाेग करते हुए गाली-गलाैज व मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। लोकलाज के डर से गांव के कुछ लोगों के कहने पर परिवार ने शिकायत नहीं की। इससे नाराज पीड़िता ने खुद ही थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास और एससी-एसटी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें