फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दाखिले में बरेली विवि व समर्थ पोर्टल की अनुमति का रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में मई माह के पहले सप्ताह से प्रस्तावित नए शैक्षिक सत्र की दाखिला प्रक्रिया अटक गई है। बरेली विश्वविद्यालय से सीटों और संकायों की सूची न मिलने और समर्थ पोर्टल को भी बरेली विवि की अनुमति न मिलने की वजह से प्रक्रिया में देरी हो रही है। कुलपति का कहना है कि सूची के लिए बरेली विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का संचालन इसी सत्र से शुरू होना है। इसके लिए स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होने हैं। यह आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे, लेकिन उससे पहले गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 372 महाविद्यालयों में निर्धारित सीटों और संकायों को समर्थ पोर्टल से जोड़ा जाएगा, ताकि विद्यार्थी जब समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें तो वह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय को चुन सकें।
इसके साथ ही गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के अधिकारी समर्थ पोर्टल के अधिकारियों की विवि से संबद्ध बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक करवाने की योजना बना रहे हैं, ताकि जब विद्यार्थी ऑनलाइन शुल्क जमा करें तो पोर्टल पर लिंक से संबंधित कोई समस्या न आए।
विज्ञापन

-

एडहॉक प्रवेश समिति निभाएगी प्रवेश के दायित्व
प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रवेश समिति का होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय ने शासन में प्रवेश समिति के अनुमोदन के लिए फाइल भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही अनुमोदन हो जाएगा। विवि अधिकारियों के अनुसार यदि देरी होती है तो उस स्थिति के लिए एडहॉक प्रवेश समिति बना दी है। उसके द्वारा अपने पूरे अधिकार के साथ प्रवेश संबंधी सभी कार्य किए जाएंगे।
-
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने अभी तक संबंधित कॉलेजों में निर्धारित सीटों और संकायों की सूची उपलब्ध नहीं करवाई है। इस विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों की सीटों और संकायों की सूची समर्थ पोर्टल के पास है, लेकिन समर्थ पोर्टल ने भी बिना एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अनुमति के वह सूची हमारे साथ साझा करने से इन्कार कर दिया है। इसलिए हमने बरेली विश्वविद्यालय से सूची मांगी है। अभी इंतजार कर रहे हैं।
प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय


वर्ष 2023 में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय खुला है और वर्ष 2024 में इस विश्वविद्यालय का गजट हो चुका है। मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों के 372 कॉलेज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को दिए जा चुके हैं। कॉलेज खुलने और उसकी संबद्धता का डाटा ट्रांसफर किया जा रहा है। सभी फाइलें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को भेजी जा रही हैं। 30 जून तक सभी फाइलें मुरादाबाद विश्ववद्यालय को उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इन फाइलों में प्रत्येक कॉलेज का डाटा एक्सल सीट पर दिया जा चुका है। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें