चुनाव की रंजिश में मूंढापांडे में ब्लाॅक प्रमुख के निर्दलीय प्रत्याशी भानू प्रकाश यादव को पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गए। उन्होंने तीन लोगों पर केस दज कराया है।
मूंढापांडे के नाजरपुर बीचवाला गांव निवासी भानू प्रकाश यादव ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले वह मूंढापांडे ब्लाॅक से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। चुनाव के बाद से अक्का-डिलारी गांव निवासी हरीश कुमार उर्फ पिंटू,उसका बेटा आयुष और एक अन्य शुभम उससे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि 21 दिसंबर 2023 की दोपहर भानू प्रकाश अक्का डिलारी स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान आरोपी आ गया और बैंक के बाहर उन्हें घेरकर पीट दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन केस दर्ज किया गया है।