कटघर में रहने वाली महिला को उसके प्रेमी ने आपत्तिजनक फ ोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। पहले महिला से गहने ठग लिए अब 50 हजार रुपये की डिमांड की। दबाव में महिला उसे 30 हजार रुपये देने पहुंची तो पति ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इससे दंपति के बीच झगड़ा हो गया, पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
लाजपत नगर निवासी महिला की शादी बरेली के सिविल लाइंस निवासी युवक से हुई है। महिला का शादी से पहले मोहल्ले के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था। इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो खीच लिए थे, जिसके बल पर वह महिला को अब ब्लैकमेल कर रहा है।
महिला ने प्रेमी के दबाव में पहले उसे तीन लाख रुपये के जेवर दे दिए। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये की मांग की। रविवार को महिला उसे 30 हजार रुपये देने प्रेमी के घर पहुंची। इस दौरान पति को जानकारी हो गई।
वह मौके पर पहुंच गया। महिला को प्रेमी संग देख पति भड़क गया। दोनों परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई, देर रात तक दोनों पक्ष के लोगों के बीच पंचायत होती रही। पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।