फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सहेली के भाइयों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपनी सहेली के दो भाइयों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह होली पर सहेली से मिलने उसके घर गई थी। उस वक्त सहेली घर में मौजूद नहीं थी। आरोपी भाइयों ने उसे बैठा लिया और कोल्डड्रिंक पिला दी, जिसके बाद बेहोश हो गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो फोटो भी बना लिए थे। अब आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी सहेली का घर भी मझोला क्षेत्र में ही दूसरे मोहल्ले में है। 18 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे वह सहेली से होली मिलने उसके घर गई थी। उस वक्त सहेली घर में मौजूद नहीं थी। सहेली के दो भाइयों ने उसे बैठा लिया। उन्होंने कहा था कि उनकी बहन पड़ोस में ही गई है। थोड़ी देर में आ जाएगी। इसके बाद भाइयों ने कोल्डड्रिंक पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो वह बेड पर निर्वस्त्र पड़ी थी, जबकि सहेली के दोनों भाई उसकी वीडियो बना रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह इसकी शिकायत कहीं करेगी, तो वीडियो वायरल कर देंगे। एसएसपी कार्यालय में शिकायतें सुन रहे एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें