फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनाम करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ब्लैकमेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में तैनात एक महिला सिपाही से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित सिपाही के पिता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में एक आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके मुताबिक आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। इसके अलावा आरोपी ने मुरादाबाद आकर सिपाही से पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सिपाही मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के गांव की रहने वाली है। वह मुरादाबाद के एक थाने में तैनात है। सिपाही के पिता ने सिविल लाइंस थाने में दीपक उर्फ रिंकू निवासी चिंघ्रावली थाना जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर के खिलाफ ब्लैकमेल करने और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को तरह-तरह का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पिता का कहना है कि उन्हें इसका पता तब चला। जब उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता गौतमबुद्घ नगर जनपद के गांव निवासी युवक के साथ तय किया। आरोपी ने सिपाही के मंगेतर के मोबाइल पर भी कुछ वीडियो और फोटो भेज दिए। मंगेतर ने इसकी जानकारी सिपाही के पिता को दी। तब पिता ने अपनी बेटी से पूरे मामले की जानकारी ली। सिपाही ने पिता को बताया कि आरोपी दीपक उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो पर एडिट कर सिपाही का चेहरा लगा दिया है। इस वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे रुपये कई बार रुपये ले चुका है। आरोपी ने अपने और अपनी मां के अकाउंट में भी रुपये जमा कराए हैं। इसके अलावा आरोपी ने मुरादाबाद आकर भी सिपाही से पांच लाख रुपये की मांग की। सिपाही अपनी और अपने परिवार की बदनामी के डर में अब तक चुप रही। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें