फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में भाकियू टिकैत ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Fri, 14 Aug 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
छजलैट में ट्रैक्टर मार्च निकालते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
कांठ। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांठ नगर में ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति को प्रेषित 16 सूत्री ज्ञापन एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह नेतृत्व में कांठ की उपमंडी समिति से ट्रैक्टर मार्च को शुरू किया गया। यह नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, प्रभारी सियाराम बिश्नोई, नगराध्यक्ष अरविंद बिश्नोई जॉनी, भविष्य बिश्नोई, धर्मपाल सैनी, ओमपाल सिंह, महेश कुमार आदि रहे। वहीं छजलैट में भी भाकियू टिकैत की ब्लॉक इकाई द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।
इसमें ब्लॉक अध्यक्ष अंगद चौधरी, चौ. ऋषिपाल सिंह, रामौतार सिंह, वरन सिंह, अनोज कुमार, संजीव सिंह, मुकेश ढाका, जयप्रकाश सिंह, पुंकेश ढाका, छोटे सिंह आदि रहे।

छजलैट में ट्रैक्टर मार्च निकालते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें