फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की भाकियू ने उठाई मांग

Sun, 05 May 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के संबंध में सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू युवा के तहसील अध्यक्ष प्रिंस चौधरी के नेतृत्व में सीएचसी पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह को ज्ञापन देकर चिकित्सकों के समय से ओपीडी में बैठने, सीएचसी के शौचालयों में साफ सफाई कराने, वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, परिसर में साफ सफाई कराने, मरीजों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कराने, झांड़ियों को कटवाने, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करवाने, मरीजों को बाहर से दवाई न लिखने, अस्पताल के गार्डन में लाइट की व्यवस्था और पीछे के परिसर में रोशन की पर्याप्त व्यवस्था करवाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कराने के लिए को कहा।
जिस पर सीएचसी अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है। जिला उपाध्यक्ष हैप्पी विश्नोई, तहसील प्रभारी कुलदीप चौधरी, मोहम्मद सैफ, मनी चौधरी, मोहम्मद आसिम, विपिन कुमार, रचित चौहान, अनस खान, मोहम्मद साजिद, निशांत चौधरी, अंश चौधरी, राहुल कुमार, ऋषभ कुमार, सत्यम कुमार, जुबैर आलम, यंश विश्नाई, अमन कुमार आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें