फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बरात में डांस के विवाद में हुई थी भाकियू नेता के ममेरे भाई की हत्या

Fri, 28 Feb 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में भाकियू नेता के ममेरे भाई मोहित की हत्या बरात में डांस को लेकर हुए विवाद में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के नगला सालार गांव निवासी शोभित कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई मोहित गांव के ही विक्की की शादी में शामिल होने के लिए 25 फरवरी की रात बिलारी के एक बैंक्वेट हॉल में आया था। शादी समारोह में छजलैट थाना क्षेत्र के पचोकरा गांव निवासी राकेश का बेटा अंकित भी आया था।
देर रात करीब साढ़े दस बजे डांस करने को लेकर उसके भाई मोहित का अंकित और उसके दो अन्य साथियों से विवाद हो गया था। उस समय शादी समारोह में मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला विवाद शांत करा दिया था।
विज्ञापन

शोभित कुमार ने आरोप लगाया है कि इस विवाद के बाद उसके भाई मोहित को अंकित और उसके दो साथी अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए और मोहित के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव सिरसी रोड पर ग्वालखेड़ा गांव के पास फेंककर भाग गए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें