फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाल समाज का हक छीनने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय पाल महासभा के मूल अस्तित्व को बनाए रखने के लिए पदाधिकारी एकजुट हैं। आरोप लगाया कि समाज के अंदर असंवैधानिक रूप से खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर विवाद पैदा कर दिए हैं। ऐसे लोगों का विरोध किया जाएगा। अशोक सम्राट नगर में बृहस्पतिवार को अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा एवं अखिल भारतीय पाल महासभा के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के दाैरान यह बातें कहीं।
विज्ञापन

अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल, अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश सिंह पाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमारी पाल और हौंसला प्रसाद ने समाज को सही दिशा देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया गया। आरोप लगाया गया कि मंडल में गड़रिया और खटीक समाज के कुछ लोग पाल समाज की टाइटल इस्तेमाल कर भ्रम फैला रहे हैं। गड़रिया समाज ओबीसी में आता है, जबकि खटीक समाज अनुसूचित जाति में आता है।
ऐसे में पाल, बघेल और धनगर समाज के राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों का हनन हो रहा है। मामले में प्रदेश सरकार को प्रमाण पत्र जारी कर स्पष्ट करना होगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष टीपी सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष राजेश पाल, अजीत पाल, प्रीति सिंह बघेल, गजेंद्र सिंह पाल, विनिता पाल, कृपाल सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें