फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन नवंबर को होगा भाकियू अराजनैतिक का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से तीन नवंबर को मंडल मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और पंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गांव-गांव पहुंचकर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन और पंचायत में शामिल होने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कांठ तहसील क्षेत्र के सलेमपुर, सीतापुर, फरीदपुर भेंडी, छज्जूपुरा, संदलीपुर, खानपुर और सराय खजूर समेत कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने किसानों से संपर्क कर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और पंचायत की तैयारियों के बारे में जानकारी दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि किसानों की भागीदारी से ही संगठन की मांगों को मजबूती मिलेगी। पदाधिकारियों ने भी किसानों से तीन नवंबर को मंडल मुख्यालय पहुंचकर पंचायत में शामिल होने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, दिनेश कुमार व कुशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें