फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राजकीय समेत कई इंटर कॉलेजों में मनाई गई सरदार पटेल जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट समेत कई कॉलेजों में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट में प्रधानाचार्य रघुपति देव ने छात्रों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा और देशभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। इसमें कक्षा नौ की शुमायला ने पहला, रुसदा मरियम ने दूसरा और कक्षा दस की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, स्योंडारा गांव स्थित आरपीवीएम इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती गोष्ठी आयोजित कर मनाई गई। कॉलेज प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कॉलेज प्रधानाचार्य ने सरदार पटेल के जीवन आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं शिक्षकों ने छात्रों को राष्ट्रीय एकता दिवस को सफल बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरपुरकाशी स्थित कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने सरदार पटेल के संघर्ष पूर्ण जीवन, देश की आजादी में उनके योगदान और रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अजय सिंह, महेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, गोपाल मौर्य, आदित्य रावल, विनोद कुमार, सुनील कुमार, विष्णु देव व किशन कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें