फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगे उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। तय किया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के सदस्य एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री हरेंद्र जाटव ने कहा कि देशव्यापी जन उत्सव कार्यक्रम के तहत आगामी पांच जून से 21 जून तक विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण किए हैं। इन वर्षों में भारत ने विकास, वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के बारे में बताएंगे। जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, अंत्योदय एवं सेवा भाव को समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवीन चौधरी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, परमेश्वर लाल सैनी, चौधरी हुकम सिंह, आचार्य नरेंद्र, जिला महामंत्री आदित्य शंखधार, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सैनी, चकित चौधरी, गजेंद्र चौधरी आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें