फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जनसभा को सफल बनाने में जुटी भाजपा, साैंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर की ओर से पार्टी कार्यालय पर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने जनसभा को एतिहासिक बनाने के लिए मंथन किया। साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी साैंपी गई। मंडलों से कार्यकर्ताओं के आने के लिए टेंपो और बसों का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारियां सौंपते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। जनसभा कार्यक्रम संयोजक एवं नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क कर अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को एतिहासिक बनाया जाएगा। उन्हाेंने जनसभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया।
इस दाैरान एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल, मनीष कुमार सिंह, वीर सिंह, अमित शर्मा, शैलेंद्र सैनी, राहुल सेठी, मंगल सिंह राजपूत, कपिल देव, नवदीप टंडन, अर्चित गुप्ता, भरत टंडन, कपिल गुप्ता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें