फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष : ओबीसी पर भरोसा, पुरानों पर दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भाजपा ने मंडल में अमरोहा को छोड़कर बाकी चार जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मंडल में ओबीसी पर फिर से भरोसा जताते हुए अधिकांश पुराने जिलाध्यक्षों पर ही दांव लगाया है। घोषित चार जिलाध्यक्षों में तीन पिछड़ी जाति के हैं, जबकि एक सवर्ण बिरादरी से हैं। तीन जिलाध्यक्ष दोराए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर भाजपा ने मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बिजनाैर के जिलाध्यक्षों के नामों का एलान किया। पार्टी ने मुरादाबाद, संभल और बिजनाैर में वर्तमान जिलाध्यक्षों पर ही भरोसा जताया है। भाजपा ने सिर्फ रामपुर अध्यक्ष बदला है। हालांकि भाजपा की रामपुर की सियासत में यह चेहरा भी नया नहीं है। जिलाध्यक्षों की घोषणा में पार्टी ने मंडल में पिछड़ी जाति को साधने की पूरी कोशिश की है। मुरादाबाद, संभल और रामपुर में चुने गए जिलाध्यक्ष ओबीसी से ताल्लुक रखते हैं। जबकि बिजनाैर के जिलाध्यक्ष से क्षत्रिय बिरादरी का साधा है। हालांकि बिजनाैर के भाजपा जिलाध्यक्ष को भी फिर से माैका दिया है।

मुरादाबाद में भाजपा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष आकाश पाल पर फिर से जिले की कमान साैंपी है। आकाश पाल पिछड़ी जाति से आते हैं। ऐसे ही संभल में हरेंद्र सिंह पार्टी का भरोसा जीतने में फिर कामयाब रहे हैं। जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले हरेंद्र भी पिछड़ी जाति से आते हैं। इसके अलावा बिजनाैर के वर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चाैहान बाॅबी की पार्टी ने दोबारा ताजपोशी की है। बाॅबी क्षत्रिय बिरादरी से आते हैं। रामपुर में वर्तमान जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू को हटाकर भाजपा ने अब तक महामंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले हरीश गंगवार को जिलाध्यक्ष बनाया है। हरीश भी पिछड़ी जाति से आते हैं। जबकि हंसराज पप्पू अनुसूचित जाति से थे।
विज्ञापन






काैन कहां से बना जिलाध्यक्ष

जिला



जिलाध्यक्ष




बिरादरी

मुरादाबाद


आकाश पाल




ओबीसी

रामपुर



हरीश गंगवार




ओबीसी

संभल



हरेंद्र सिंह




ओबीसी

बिजनाैर


भूपेंद्र सिंह चाैहान बाॅबी

क्षत्रिय


मुरादाबाद महानगर में पंजाबी को माैका
- भाजपा के अध्यक्षों की फेहरिस्त में मुरादाबाद महानगर की कमान गिरीश भंडूला को साैंपी गई है। पुराने भाजपाई भंडूला पंजाबी होने के साथ व्यापारी नेता भी हैं।



अमरोहा जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं

- मंडल में अमरोहा जिलाध्यक्ष की घोषणा में अभी नहीं हाे सकी है। फिलहाल यहां वर्तमान में उदय गिरि गोस्वामी जिलाध्यक्ष हैं। यह भी ओबीसी जाति से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें