फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसआईआर की समीक्षा की,

Mon, 23 Feb 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने रविवार को ठाकुरद्वारा और शरीफनगर में विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर की समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने पार्टी के बूथ प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह कार्यकर्ताओं के साथ अधिक से अधिक प्रारूप 6 भरवा कर मतदाता बनवाने का काम करें।
विज्ञापन

नई मतदाता सूची का सभी बूथ प्रभारी अध्ययन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नए मतदाता बनाने के लिए 28 फरवरी तक घर-घर जाकर अभियान चलाने और मतदाता बनने से वंचित लोगों को फार्म 6 भरवा कर उन्हें बीएलओ से ऑनलाइन करवाने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस कार्य में लापरवाही न की जाए। इस अवसर पर ठाकुर अजय प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, अमित चौहान, ब्लॉक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी, शिवेंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, सहकारी ग्राम भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, डॉ ओमपाल सिंह सैनी, पवन पुष्पद जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति, संजीव चौहान, सुधीर नायक, ओम कुमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें