फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा प्रत्याशी की अचल संपत्ति 4.52 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह की अचल संपत्ति 4.52 करोड़ और पत्नी संतोष के नाम पर 2.31 करोड़ की संपत्ति हैं। बैंक से दोनों ने ऋण भी लिया है।
विज्ञापन

दौलारी निवासी रामवीर सिंह (52) ने हिंदू डिग्री कॉलेज से एमए एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। उनका पेशा व्यवसाय है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के पास 80 हजार रुपये नकद और पत्नी के पास 1,50,000 नकदी है। शपथपत्र के अनुसार भाजपा नेता की चल संपत्ति 77.21 लाख और पत्नी के पास 21.65 लाख है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आपराधिक केस
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के खिलाफ गलशहीद थाना में 2007 में हत्या का केस दर्ज था, लेकिन इस केस पर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश है। इसी प्रकार मैनाठेर में धमकी, मूंढापांडे में धोखाधड़ी, कटघर में धोखाधड़ी और रामपुर जिले के केमरी थाने में केस दर्ज है। किसी मुकदमे में अभी सजा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें