फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा ने फूंका तुर्किये के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा विदेश संपर्क विभाग के पदाधिकारियों ने रविवार को हनुमान मूर्ति तिराहे पर तुर्किये के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। साथ ही लोगों से तुर्किये के सामान का बहिष्कार करने की अपील की है।

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का पुतला फूंकते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर और देशवासियों से तुर्किये के किसी भी पर्यटक स्थल पर नहीं जाने और उनका सामान नहीं खरीदने का अनुरोध किया। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के विरोध में पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना चाहिए। भारत ने तुर्किये में भूकंप आने पर हर संभव मदद की थी, लेकिन पाकिस्तान से युद्ध के दौरान उसने अपना असली चेहरा दिखा दिया। वह दुश्मन देश के साथ खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने प्रधानमंत्री से तुर्किये के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक राजेश सूर्या और संचालन राहुल राय एवं अंकित पाल ने किया। इस दौरान रेखा, बंटी रोहेला, विजय सिंह उत्पल, निर्मल सिंह, आशुतोष गुप्ता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें