नवरात्र के बाद अब बर्ड फ्लू मुर्गा बाजार के लिए समस्या बन गया है। भले ही बर्ड फ्लू ने अभी दिल्ली में पांव पसरा हो, लेकिन इसकी हलचल मुरादाबाद तक पहुंच चुका है। पिछले दो दिनों में मुर्गे के कारोबार में करीब तीस फीसदी की गिरावट आई है।
पोल्ट्री फार्म वालों ने चूजे के लिए नए आर्डर देने बंद कर दिया हैै। हालांकि अभी बाजार में मुर्गे के रेट में कोई कमी नहीं आई है। देश की राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दिल्ली सरकार के अनुसार हेल्पलाइन नंबर में चौबीस घंटे में 11 पक्षियों की मौत होने की जानकारी मिली है।
वहीं चिड़ियाघर में गुरुवार को तीन और पक्षियों की मौत हो गई। वहां के डियर पार्क के चार बतखों की भी मौत हो गई। चिड़ियाघर से 25 से ज्यादा पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसका असर मुर्गे के कारोबार पर पड़ने लगा है।
अकेले मुरादाबाद में पिछले दो दिनों में करीब तीस फीसदी की गिरावट आई हैै। पोल्ट्री फार्म वालों ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया। चूजों के लिए नए आर्डर देना बंद कर दिए हैं। जिले में करीब पचीस बड़े पोल्ट्री फार्म संचालित हैं।