फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एचटी विद्युत लाइन से टकराया पक्षी, दो घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शुक्रवार को शाम करीब 7:00 बजे नगर के रतूपुरा चौराहा चौराहे पर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों से एक पक्षी टकरा गया। इससे पक्षी की तो मौके पर ही मौत हो गई साथ ही आधे नगर की विद्युत आपूर्ति भी लड़खड़ा गई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन नसीब ने बताया कि पक्षी के लाइन से टकराने के बाद नगर के बिजली घर में फॉल्ट आ गया। इससे पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद हो गई। बाद में चेकिंग के दौरान कांशीराम फीडर की लाइनों में ही बाबूराम पाल द्वार, रतूपुरा चौराहे, कांशीराम कॉलोनी के पास फॉल्ट पाया गया। इसके बाद शेष नगर की विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया। कांशीराम फीडर में जगह-जगह आए फॉल्ट को दूर करने में दो घंटे का समय लगा। जिसके चलते रात करीब 9:00 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें