फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बायोमेट्रिक अनिवार्य, विद्यार्थी 12 हजार... लग रहीं लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छात्रवृत्ति फार्म जमा करना विद्यार्थियों के लिए चुनौती बन रहा है। विद्यार्थी पांच-पांच घंटे तक लाइनों में लगकर इंतजार कर रहे हैं। हिंदू कॉलेज में भी सोमवार को लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्राचार्य का कहना है कि बायोमेट्रिक की अनिवार्यता की वजह से यह परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति का फार्म जमा करते समय उनकी बायोमेट्रिक अनिवार्य कर दी गई है। महाविद्यालय में 12 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जबकि समाज कल्याण विभाग की ओर से बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने के लिए सिर्फ दो मशीनें ही मिली हैं। इसी दौरान यदि नेटवर्क की समस्या हो जाती है तो एक-एक फार्म जमा करने में दस मिनट से अधिक का समय लग जाता है। छात्रवृत्ति के फॉर्म कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तारीख 24 दिसंबर है। सोमवार सुबह नौ बजे से ही हिंदू कॉलेज में छात्रवृत्ति के फार्म जमा करने के लिए विद्यार्थियों की लाइनें लगना शुरु हो गई थीं। सबसे अधिक भीड़ प्रथम सेमेस्टर वाले विद्यार्थियों की थी। मुख्य नियंता प्रो. जीके शर्मा का कहना है कि छात्रवृत्ति का फार्म भरने के लिए पहले परीक्षा फार्म भरना जरूरी होता है। स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल पर 18 दिसंबर से भरना शुरू हुए हैं। इसलिए सोमवार को छात्रों की भीड़ का दवाब बढ़ गया था।
00
वेबसाइट खुली...विकल्प नहीं
साइबर कैफे संचालक सुरेंद्र कुमार का कहना है कि आनलाइन फार्म भरने की 20 दिसंबर आखिरी तारीख थी, लेकिन सोमवार को भी फार्म भरने के लिए वेबसाइट खुल रही थी। जब वह आवेदन करने लगे तो उसमें दाखिला की तारीख और नामांकन दर्ज करने का विकल्प नहीं खुल रहा था। इसकी वजह से करीब 20 विद्यार्थियों के आधे-अधूरे फार्म भरे गए हैं।
विज्ञापन


00
शनिवार को भी फार्म जमा करने आई थी। लेकिन छात्रों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से फार्म जमा नहीं हो पाया था। सोमवार को भी सुबह नौ बजे लाइन में लग गई थी। साढ़े पांच घंटे बाद फार्म जमा हो सका है।
दीपांशी राणा, बीएससी प्रथम सेमेस्टर

छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए परीक्षा फार्म भरना जरूरी था। इसलिए शुक्रवार को फार्म भर पाई। इसके बाद जब फार्म जमा करने आई तो यहां भीड़ बहुत ज्यादा थी। कई बार छात्र आकर छात्राओं की लाइन में लग रहे थे। उनकी वजह से और ज्यादा समय लग रहा था। सोमवार को भी पांच घंटे तक इंतजार किया।
मिष्टी पाल, बीएससी प्रथम सेमेस्टर

बायोमेट्रिक अनिवार्य होने की वजह से एक फार्म जमा करने में काफी देर लग रही है। शनिवार को जब हमारा नंबर आया तो नेटवर्क की परेशानी हो गई और फार्म जमा नहीं हुआ। सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर ढ़ाई बजे तक लाइन में लगे होने के बावजूद फार्म जमा करने का हमारा नंबर नहीं आ सका।
उन्नति राणा, एमए प्रथम सेमेस्टर

दो बायोमेट्रिक मशीन की व्यवस्था अपर्याप्त साबित हो रही है। छात्रसंख्या के हिसाब से कम से कम पांच मशीनें होनी चाहिए थी। हालांकि सभी खिड़कियों पर सुबह नौ बजे से ही कर्मचारी फार्म जमा करना शुरु कर देते हैं। शाम चार बजे तक फार्म जमा करवाए जा रहे हैं, ताकि छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें