फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में ‘कैद’ प्रत्याशियों का भाग्य

Tue, 17 May 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
बिलारी में उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान संपन्न होने के साथ ही यहां से मैदान में उतरे सपा, भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों समेत 11 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। इनकी किस्मत का फैसला 19 मई को मतगणना के दौरान होगा। 
विज्ञापन


बिलारी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से मरहूम विधायक हाजी इरफान के बेटे फहीम, भाजपा से सुरेश सैनी, कांग्रेस से शिशुपाल जाटव के अलावा 11 प्रत्याशी अन्य मैदान में थे। सोमवार को हुए मतदान में इन प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में कैद हो गया।

अब कोई भी कितने वोटों से अपनी अपनी जीत के दावे करे, इनकी किस्मत का पिटारा 19 मई को मतगणना के दौरान मंडी समिति में खुलेगा। उधर, प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे किए हैं।
विज्ञापन



चुनाव संपन्न होते ही प्रत्याशियों की हार-जीत पर सट्टेबाजी का दौर शुरू हो गया है। किसी ने सपा प्रत्याशी की जीत पर सट्टा लगाया है तो किसी ने भाजपा प्रत्याशी को जीतने का सट्टा लगाया है। करोड़ों रुपये का सट्टा लग चुका है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें