मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फव्वारा चौक पर बुधवार की देर रात बाइक फिसल गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके साथी घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए और वह बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।
पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाला सौरभ (22) सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी निवासी थी। बुधवार की देररात करीब तीन बजे वह अपने साथी सुजल (22) और समीर (25) के साथ बाइक से घूम रहा था। फव्वारा चौक के पास बाइक फिसल गई जिसमें तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर तीनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और सुजल और समीर को दूसरे अस्पताल में ले गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि सौरभ के परिजनों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और बिना कार्रवाई के ही वह शव लेकर गए ।