फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक-स्कूटी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को भाजपा ने शहर में बाइक और स्कूटी रैली निकाली। मातृशक्ति के उत्साह और नेतृत्व में आयोजित इस रैली के जरिये नारी सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रति जनजागरण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा कार्यालय बुदि्ध विहार से महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और जिला प्रभारी मोहनलाल सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का रवाना किया। यह रैली दिल्ली रोड होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते गांधी पार्क कंपनी बाग पहुंची।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की परिकल्पना अधूरी है और महिलाओं को समान अवसर एवं सम्मान प्रदान करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना एक ऐतिहासिक कदम है, जो महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगा।

इस दाैरान महामंत्री विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, प्रिया अग्रवाल, विजयलक्ष्मी पंडित, वनिता मल्होत्रा, अर्चित गुप्ता, सुनीता सैनी, शशि किरण, शीतल राजपूत, दीपा गुप्ता, रुचि चौधरी, साध्वी गीता प्रधान, रंजना शर्मा आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें