थाना क्षेत्र के दादूपुर के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांशीराम सैनी (65) की मौत हो गई। वह सोमवार दोपहर गांव दादूपुर में बोरिंग की मरम्मत कर घर लौट रहा था।
भोजपुर थाना क्षेत्र के बीजना गांव निवासी कांशीराम सैनी बोरिंग मिस्त्री था। वह सोमवार को क्षेत्र के ही दादूपुर गांव में बोरिंग की मरम्मत करने गया था। दोपहर के समय कांशीराम बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में दादूपुर-खानपुर के बीच किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही कांशीराम की मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
कांशीराम की मौत से उनकी पत्नी चंद्रावती, बेटी पूनम, रीना व पिंकी और बेटा संजय सैनी व विनोद सैनी सदमे में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।