फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक सवारों ने दुकानदार को रास्ते में घेरकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार दुकानदारों को दो युवकों पर पीछे सेे आए बाइक सवारों ने रोककर मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन के हरथला निवासी निजाम अहमद कांठ में दुकान करता है। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था, जब वह क्षेत्र में ही गांव शेरपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने लात मारकर उसकी चलती बाइक गिरा दी। इसके बाद चारों युवकों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर मचाने और सामने से एक गाड़ी आने पर आरोपी निजाम को गालियां और धमकी देकर गांव शेरपुर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने 112 पीआरवी को सूचना दी। कुछ देर में ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें