फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनाठेर में आईएफटीएम की बस पर बाइक सवारों ने की फायरिंग

सार

मैनाठेर थानाक्षेत्र में तहारपुर के पास सोमवार को बाइक सवार युवक ने आईएफटीएम विश्वविद्यालय की बस को जबरन रुकवाने का प्रयास किया।सोमवार को बस छात्र-छात्राओं को लेकर बस विश्वविद्यालय आ रही थी।मोहम्मद बिलाल अपने तीन अन्य साथियों के साथ आ गया और उन्होंने चालक से बस रुकवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर थानाक्षेत्र में तहारपुर के पास सोमवार को बाइक सवार युवक ने आईएफटीएम विश्वविद्यालय की बस को जबरन रुकवाने का प्रयास किया। चालक ने बस नहीं रोकी तो बाइक सवारों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए। विवि के कुल सचिव की तहरीर पर पुलिस ने बीबीए के छात्र समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के लोधीपुर स्थित आईएफटीएम विवि के कुलसचिव डा. संजीव अग्रवाल ने मैनाठेर थाने में मोहम्मद बिलाल निवासी अहलादपुर थाना मैनाठेर और तीन अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि मोहम्मद बिलाल विवि में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। सोमवार को बस छात्र-छात्राओं को लेकर बस विश्वविद्यालय आ रही थी। बिलारी के स्योडारा निवासी चालक चेतराम बस चला रहा था, जबकि स्योडारा का ही धन सिंह हेल्पर था। बस अभी मैनाठेर थाना क्षेत्र के ताहरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। मोहम्मद बिलाल अपने तीन अन्य साथियों के साथ आ गया और उन्होंने चालक से बस रुकवाने का प्रयास किया। चालक ने बस नहीं रोकी तो उन्होंने तमंचे से फायरिंग की और बस पर पत्थर व डंडों से हमला किया। चालक ने बस नहीं रोकी। इस घटना से बस के शीशे टूट गए। चालक ने बस नहीं रोकी। वह बस लेकर विश्व विद्यालय पहुंच गए और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी बिलाल का बस चालक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें