फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 07 Jun 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-संभल मार्ग स्थित असालतनगर बघा में बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बिलारी के गांव सेरिया लद्दा निवासी सतीश कुमार (28) की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात बिलारी के गांव सेरिया लद्दा निवासी सतीश कुमार बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद-संभल मार्ग पर गांव असालतनगर बघा के सामने उसकी बाइक में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरिक्षक किरन पाल सिंह ने बताया कि डंपर की टक्कर से घायल युवक ने शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। डंपर कब्जे में लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें