फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 25 Mar 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मंगलवार को देर रात ठाकुरद्वारा कमालपुरी डिलारी मार्ग पर देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

गांव वोवदवाला मजरा पूरव निवासी सुमित कुमार (30) पुत्र महेंद्र सिंह मंगलवार को देर रात करीब 8:30 बजे ठाकुरद्वारा से अपने गांव जा रहा था। गांव काला झंडा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सुमित कुमार की कुचलने से मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक गांव अब्दुल्लापुर लेदा के निवासी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को घेर लिया। शव को अपने गांव के सामने सड़क पर रख दिया और चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
रात करीब 10 बजे तक मार्ग पर जाम लगा हुआ था। दुर्घटना के बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार पुलिस वालों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जाम नहीं लगा परिजन सड़क पर रिश्तेदारों को आने का इंतजार कर रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सुमित कुमार के चार बच्चे हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें