फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक से पहले साईं मंदिर के नजदीक शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अरविंद कश्यप (22) की मौत हो गई। पुलि घटना की तहकीकात के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

जयंतीपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाला अरविंद कश्यप (22) गलशहीद क्षेत्र स्थित पुराने रोडवेज अड्डे पर चाय की दुकान चलाता था। शनिवार रात करीब दो बजे चाय विक्रेता की दुकान पर उसका भाई सचिन आ गया तो अरविंद दुकान से बाइक लेकर घर के लिए निकला। राणा प्रताप चौक से पहले साईं मंदिर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
युवक की बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई और युवक सूखे पड़े नाले में गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर तक घर नहीं पहुंचने पर युवक के परिवार के लोगों ने मोबाइल पर कॉल की। करीब तीन बजे अरविंद के बड़े भाई को पुलिस ने मौत की सूचना दी। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि रविवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एक साल पहले ही हुई थी शादी
दर्दनाक हादसे के शिकार अरविंद कश्यप की शादी 10 मई 2024 को पाकबड़ा की रहने वाली ज्योति से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी की सालगिरह होने से पहले ही अरविंद की जान चली गई। पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बड़े भाई विशाल, अरुण व सचिन हैं। भाइयों में अरविंद सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें