फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार की टक्कर से एक बाइक सवार की माैत, दो बच्चों समेत छह घायल

Wed, 24 Jun 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो बाइकों को दूसरी साइड में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला, दो मासूम बच्चों और वृद्ध समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं दोनों बाइकें व कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जाया गया, जहां से छह घायलों को मुरादाबाद रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक बाइक सवार गंभीर घायल निजी कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाकर दोनों बाइकों और कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


छजलैट के सिराज नगर निवासी मोहम्मद सरफराज (35) की कांठ के मोहल्ला पट्टीवाला में ससुराल है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से पत्नी नाहिद (35), बेटी अबरीश (6) और बेटे ओन (4) के साथ ससुराल आ रहे थे। वहीं छजलैट के ही गांव बैरमपुर निवासी सोहित (27) भी बाइक से अपने दादा श्योराज सिंह (85) और चचेरे भाई रवि कुमार (18) के साथ किसी काम से कांठ आ रहे थे। जब यह दोनों बाइकें कांठ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुर्जर के पास गांव सिरसा को जा रहे रास्ते और तालाब के सामने मुरादाबाद-हरिद्वार हाइवे पर पहुंचीं तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने दूसरी साइड में जाकर दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार मोहम्मद सरफराज, नाहिद, अबरीश व ओन और दूसरी बाइक सवार सोहित, श्योराज सिंह एवं रवि कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीण व राहगीर दौड़कर पहुंचे और कार व बाइकों के नीचे फंसे सभी घायलों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर 112 पीआरवी और कांठ थाना पुलिस हादसा स्थल पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस और 112 पीआरवी वाहन से सीएचसी लाया गया। सूचना पाकर सीओ कांठ शुभम पटेल भी अस्पताल पहुंच गए। इधर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए रवि कुमार को छोड़ बाकी सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पतालों में ले गए। जहां मोहम्मद सरफराज की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सरफराज एक मोटर्स कंपनी की कांठ के नया गांव स्थित ब्रांच में काम करते थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों व कार को कब्जे में ले लिया। सरफराज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को पोस्टमार्टम से शव लौटने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें