फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शांतिभंग की आशंका में 128 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने मुहर्रम पर छह गांव में शांतिभंग की आशंका में 128 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर चलानी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर उन्हें निर्धारित तिथि पर तलब किया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा पुलिस ने गांव कमालपुरी खालसा के अमित सिंह आदि 24 और निजामुद्दीन आदि 25 , मीरपुर मोहन चक में अनीस आदि 16 और अरविंद आदि पांच, लालापुर पीपलसाना में इरफान आदि सात और इश्तियाक आदि सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना डिलारी पुलिस में गांव सलेम सराय में नन्हे आदि 23 और रीठवाला निवासी रघुवीर सिंह आदि 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ पिछले सालों में हुए विवाद के आधार पर कार्रवाई की गई है। लालापुर पीपलसाना में इमामबाड़े की जगह को लेकर विवाद है। गांव कमालपुरी खालसा में भी पुराना विवाद कार्रवाई का आधार बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से जारी नोटिस तामील करा दिए हैं। उनसे संबंधित तारीख पर एसडीएम कोर्ट में पहुंचने को कहा गया है। कुछ लोगों ने मंगलवार को कोर्ट में पहुंचकर अपनी जमानत कराई। उन्हें 20-20 हजार के मुचलकों से पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें