फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े छात्र को गोली मारकर बाइक लूटी

Sun, 25 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छजलैट थानाक्षेत्र में खानपुर मुजफ्फरपुर गांव में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। छात्र के लहूलुहान होने पर बदमाश उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। इस घटना से सनसनीखेज गई। घायल को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिय है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसकी तलाश की जा रही है। छजलैट के गांव खानपुर निवासी सोमवीर सिंह का बेटा रोहित अगवानपुर के पंडित सोबरन इंटर कालेज में बारहवीं का छात्र है। मुरादाबाद जाने के लिए रोहित कुमार बाइक से घर से निकला था।


गांव के नजदीक प्रथमा बैंक के सामने सलावा गांव निवासी राहुल पुत्र हरपाल सिंह ने रोककर और तमंचा दिखाकर उसे गोली मारने की धमकी दी। उसके इरादे को भांपते  रोहित भाग गया। राहुल भी तमंचा लेकर उसके पीछे दौड़ा। रोहित जान बचाने के लिए गांव के ही सतेंद्र सिंह की दुकान में घुस गया।
विज्ञापन



राहुल ने दुकान में घुसकर उसे गोली मार दी, जो उसके पेट में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकान में उसे लहूलुहान देखकर आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़कर रोहित की बाकर से भागने लगा। घायलावस्था में भी रोहित ने हिम्मत नहीं हारी और उसने छोड़ी गई राहुल की बाइक से पीछा किया।

बराबर में आने पर राहुल ने उसे धक्का दे दिया और फरार हो गया। छात्र बाइक सहित गिर गया। इस घटना से छात्र के  परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसे लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बाद में कुछ ही दूरी पर छात्र की बाइक पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया। एसओ मुस्तकीम अलीने बताया कि घायल के तहेरे भाई हृदेश ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें