फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर नीलगाय से टकराई बाइक, दो सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी(मुरादाबाद)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुसैनपुर की पुलिया के पास रविवार की दोपहर पुलिस कर्मियों की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा कर गिर गई। इस हादसे में कुंदरकी थाने की कस्बा पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार और कांस्टेबल भाई सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया
विज्ञापन



घायलों को पहले सीएचसी पर लगाया। यहां पर प्राथमिक देने बाद हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से मुंह और कानों से खून निकलने पर हालत बिगड़ने लगा तो आनन फानन में ही बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद को रेफर कर दिया लेकिन रविवार होने की वजह से डॉक्टरों के नहीं मिलने पर हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। हेड कांस्टेबल के परिजनों को भी हादसे की जानकारी देकर अवगत कराया गया है। वहीं घायल कांस्टेबल भाई सिंह से बाइक को चला रहा था लेकिन हेल्मेट पहनने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई है। आकस्मिक हादसे से थाने के पुलिस कर्मियों में खलबली मची रही। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मी रविवार की दोपहर परीक्षा ड्यूटी करने के बाद मुरादाबाद से कुंदरकी को लौट रहे थे तभी हाईवे पर ग्राम हुसैनपुर के पास हादसे में घायल हुए है जिनका इलाज चल रहा है।

बाइक की टक्कर वृद्धा घायल, अस्पताल में भर्ती



कुंदरकी। हाईवे पर रविवार की शाम कुंदरकी में सैफियो वाली पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नगर की वृद्धा असगरी के काफी चोटें आई हैं जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। वृद्धा दवाई लेने के लिए गई। हादसा होने पर वृद्धा के परिजनों ने बाइक चालक को पकड़ लिया जिससे खूब नोकझोंक भी हुई। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें