फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजी को स्कॉट कर रही कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा में हाईवे से गुजर रहे जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी के एस्कॉर्ट में शामिल कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व डीजीपी के काफिले ने रुककर स्थानीय पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के पतेई खालसा निवासी नितिन गांव से किसी काम के लिए मुरादाबाद जा रहा था। नितिन बाइक से दिल्ली रोड स्थित पाकबड़ा में ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो उस समय हाईवे से जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी का काफिला गुजर रहा था। डीजीपी को मुरादाबाद पुलिस की गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही थीं। एस्कॉर्ट में लगी एक गाड़ी ने नितिन की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नितिन बाइक के साथ सड़क पर काफी दूर तक फिसलता हुआ चला गया। दरअसल पाकबड़ा में हाईवे पर निर्माण चल रहा है इसलिए मार्ग संकरा होने के कारण युवक की बाइक से एस्कॉर्ट की गाड़ी टकरा गई। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद हाईवे पर डीजीपी का काफिला रुक गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल नितिन को जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल रहा। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी का काफिला रविवार शाम को हाईवे से गुजर रहा था। स्थानीय पुलिस एस्कॉर्ट में लगी थी। एस्कॉर्ट की एक गाड़ी से ही युवक को टक्कर लग गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल युवक हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें