फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के न मिलने पर महिला ने फूंक दी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऊधमसिंह नगर के जसपुर में रहने वाली एक शादीशुदा एक महिला प्रेमी की तलाश में मुरादाबाद के कोहिनूर तिराहा पहुंच गई। यहां पर प्रेमी जिस सब्जियों के थोक विक्रेता के पास काम करता था, उससे प्रेमी के बारे में जानकारी की। उसने जानकारी होने से इंकार किया तो उसकी बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी युवती के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के बाद युवती की हालत बिगड़ गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोहिनूर तिराहा के पास रहने वाले रिजवान ने पुलिस को बताया कि चार माह पहले ही उन्होंने सब्जियों की थोक बिक्री का काम शुरू किया था। उन्होंने जसपुर के साजिद को नौकरी पर रखा था। साजिद के प्रेम संबंध जसपुर की रहने वाली ही एक शादीशुदा महिला से हैं। रिजवान ने बताया कि साजिद का महिला से विवाद हो गया है, उसने उससे दूरी बना ली। नौकरी छोड़ दी है। साजिद की तलाश महिला कर रही थी। शुक्रवार को फोन कर उसने रिजवान से इस संबंध में जानकारी मांगी। रिजवान ने साजिद के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसको तलाशते हुए शनिवार सुबह चार बजे महिला रिजवान के मकान पर पहुंची तो साजिद वहां पर नहीं मिला। रिजवान ने बताया कि महिला अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल लाई थी, उसने पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग गई। बाइक में आग लगने से घर में आग फैलने का डर लग गया। आग से बचने के लिए रिजवान परिवार के लोगों को छत पर ले गए। उनके मासूम बेटे की तबीयत भी बिगड़ गई।
मोहल्ले वालों की मदद से बाइक में लगी आग पर रिजवान ने काबू पाया। साथ ही महिला की तलाश करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां ट्रेन का इंतजार कर रही इस महिला को पकड़ लिया और दससराय पुलिस चौकी पर सौंप दिया। एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि रिजवान की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती ने तबीयत खराब होने की बात कही। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। वहां से छुट्टी मिलने के बाद युवती को चालान कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें