अब सरकार उपभोक्ताओं से बिजली खरीदेगी। सरकार सब्सिडी लेकर सौर ऊर्जा प्लांट लगवा रही है। उपभोक्ता अगर इस्तेमाल से ज्यादा ऊर्जा उत्पादन करेंगे तो सरकार उसे खरीदकर अन्य उपभोक्ताओं को बचेगी। जल्द ही शहर से लेकर देहात तक सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे।
मुख्य अभियंता अंशुल अग्रवाल ने बताया कि बिजली की मांग पड़ती जा रही है। जिस वजह से बिजली आपूर्ति में दिक्कतें सामने आती हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जा रहे हैं। सौर ऊर्जा उत्पादन के बाद बिजली की मांग कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि लोग निजी तौर पर भी सौ ऊर्जा प्लांट लगवा सकते हैं।
अगर वह इस्तेमाल से ज्यादा ऊर्जा उत्पादन करेंगे तो सरकार उसे खरीदेगी। सौ ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए सरकार लोगों को सब्सिडी देगी। लोग अपने मकानों की छतों पर भी प्लांट लगवा सकती हैं।